Live VNS

फफराण गांव की समस्या 15 दिन में हल करें पावर ग्रिडः नेगी

फफराण गांव की समस्या 15 दिन में हल करें पावर ग्रिडः नेगी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइनों के कारण फफराण गांव की समस्याओं के निराकरण को प्रशासन ने 15 दिन का समय दिया है। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 400-800 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइनों से ग्रामीणों को कई खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में फफराण गांव के प्रधान मुकेश चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत मणगांव का फफराणगांव पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइनों से चारों ओर से घिरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीण भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन के कारण उनकी कृषि भूमि चौपट हो गई है वहीं उनके आवासीय भवन भी खतरे की जद में है। जिससे ग्रामीण कई सालों के खतरों के साए में रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने ग्रामीणों की कृषि भूमि और आवासीय भवनों से संबंधित समस्याओं कर शीघ्र समाधान करने की गुहार लगाई है। एडीएम ने दानों पक्षों से वार्ता करने के बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकज कुमार को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

प्रभावित कृषि भूमि और भवनों का आकलन तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में गजा तहसीलदार राजेंद्र गुनसोला, चीफ मैनेजर दिनेश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक प्रमिला पठोही मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…