Live VNS

सिंगरौली : प्रवीण तोगड़िया का ऐलान, हर जिले में खुलेंगे एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र

सिंगरौली : प्रवीण तोगड़िया का ऐलान, हर जिले में खुलेंगे एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सिंगरौली, 27 नवंबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली पहुंचे । इस दौरान हिंदू समाज को संगठित करने के लिए कई घोषणाएं कीं। हिंदू साथी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराने का संकल्प दिलाया।

तोगड़िया ने घोषणा की कि देश के प्रत्येक जिले में एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके माध्यम से गांव-गांव और मोहल्लों तक धार्मिक गतिविधियों को विस्तार देने की योजना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जनसंख्या नीति पर भी उठाई मांगसम्मेलन में प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या नीति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने 'तीन बच्चे, हिंदू सच्चे' का नारा देते हुए दो बच्चों से संबंधित चुनावी कानून को हटाने की मांग की। उन्होंने इस विषय को हिंदू समाज के संगठन और जनसंख्या नीति से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।

सम्मेलन में संगठन के कार्यकर्ताओं को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…