Live VNS

मंदसौरः जन संवाद शिविर में समस्याओं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया

मंदसौरः जन संवाद शिविर में समस्याओं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मंदसौर, 27 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सभागृह में आयोजित जन संवाद शिविर आयोजित किया गया इस दौरान 14 आवेदन प्राप्तु हुए इनमें 5 आवेदनो का मौके पर ही निराकरण किया गया।

इस दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन तथा अधिकारियों द्वारा मंदसौर शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करके नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। जिन समस्याओं शिकायतों का मौके पर निराकरण नहीं हो सका उनके लिए समय सीमा कलेक्टर द्वारा निर्धारित की गई है।जन संवाद शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मंदसौर में शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र में उद्यम संवाद आयोजित किया गया। यहां कलेक्टर श्रीदिव्यांक सिंह ने उद्यमियों से चर्चा की। शासन की उद्योग फ्रेंडली नीति से अवगत कराया। औद्योगिक क्षेत्र मंदसौर में पर्याप्त जलापूर्ति के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने बताया कि मंदसौर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को पर्याप्त जल राशि मुहैया कराने के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं। सभी को चाहिए कि अपनेयहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करें।

कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष कम वर्षा को देखते हुए पानी की बचत को प्रोत्साहित किया जा रहा है। व्यर्थ जल बहाने वालों के विरुद्ध स्पॉट फाइन किया जा रहा है कलेक्टर ने उद्योगपतियों को बताया जिला प्रशासन द्वारा सहकारिता के माध्यम से जिले में उद्योग प्रसंस्करण इकाइया स्थापित करवाने की योजना हाथ में ली गई है। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे किसानों को उद्यमी बनाया जा रहा है।

किसान द्वारा उत्पादित फसल की प्रसंस्करण इकाइयां शासन की योजनाओं की मदद से स्थापित करवाने की महत्वपूर्ण योजना क्रियान्वित की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…