Live VNS

कपिल मुनि मेले के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

कपिल मुनि मेले के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जयपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा कोलायत में 24 नवम्बर को आयोजित होने वाले श्री कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04733, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 23 एवं 24 नवम्बर को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04734, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 23 एवं 24 नवम्बर को (02 ट्रिप) कोलायत से 18.15 बजे रवाना होकर 19.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 नवम्बर को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 05.35 बजे रवाना होकर 06.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24.नवम्बर को (01 ट्रिप) कोलायत से 07.20 बजे रवाना होकर 08.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04741, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 नवम्बर को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04742, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 नवम्बर को (01 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…