राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल ने की राज्यपाल बागडे से शिष्टाचार भेंट

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जयपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस दौरान राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली के नव वर्ष की बधाई दी।
इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश