Live VNS

राजनाथ शोकाकुल परिवारों से मिले, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

राजनाथ शोकाकुल परिवारों से मिले, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

लखनऊ, 23 नवंबर (हि.स.)। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एवं जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू उनके साथ उपस्थित थे।

राजनाथ अलीगंज स्थित स्व. राजकुमार सिंघल के आवास पहुंचकर परिवारजनों से मिले और उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्याम लाल वाल्मीक के विगत दिनों हुए निधन के उपरांत उनके आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रिसालदार पार्क स्थित पूर्व पार्षद स्व. राजेंद्र शुक्ला के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद ऐशबाग स्थित सुदर्शनपुरी में पूर्व पार्षद रंजीत धानुक के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। इसी क्रम में हरदोई रोड स्थित देव लोक लॉन पहुंचकर देवेश रस्तोगी से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…