Live VNS

डोगरा सर्टिफिकेट की मांग को लेकर राजपूत एकता मंच का धरना 27वें दिन भी जारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 19 नवंबर (हि.स.)।

डोगरा सर्टिफिकेट की मांग को लेकर राजपूत एकता मंच के सदस्य पिछले 27 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अभी तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मंच के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डोगरा सर्टिफिकेट की उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दिया जाए और इस मुद्दे का समाधान निकाला जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…