संयुक्त किसान संघ भानुप्रतापपुर द्वारा रैली एवं चक्काजाम 13 नवंबर काे

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
कांकेर, 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के संयुक्त किसान संघ विकासखंड भानुप्रतापपुर के बैनर तले क्षेत्र के किसान अपनी विभिन्न मांगों एवं फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर एक रैली गोड़वाना भवन से शुरू होकर राजा भानुप्रतापदेव मेन चौक भानुप्रतापपुर तक निकाली जाएगी, जहां किसान चक्काजाम करेंगे।
संयुक्त किसान संघ द्वारा आज गुरूवार काे साैंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि इससे पहले किसानों द्वारा अल्पवर्षा, कीट प्रकोप और अर्बन चक्रवात से हुए भारी फसल नुकसान को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज किसानों ने 13 नवंबर को एक दिवसीय धरना, रैली और चक्काजाम करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान संघ का आरोप है कि इस संबंध में शासन-प्रशासन की ओर से न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही कोई लिखित सूचना दी गई, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे