रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को झारखण्ड जदयू का प्रभारी बनाया गया है।
वे दूसरी बार झारखंड जदयू के प्रभारी बनाये गए हैं। उनके प्रभारी बनने पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने मंगलवार को हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।
वहीं विधायक सरयू राय ने भी प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। पूर्व मंत्री राजा पीटर, सुधा चौधरी, प्रदेश जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, सागर कुमार, भगवान सिंह, निर्मल सिंह, पिंटू सिंह, रेणु पन्नीकर, अखिलेश राय, मनोज सिन्हा, उपेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे