Live VNS

रतलाम: मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की माैत

रतलाम: मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की माैत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रतलाम, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के मीनाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंचे और तीनाें काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ीतीनाें काे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दया बाई मालवीय, उसकी सात वर्षीय बेटी बेटी दक्षु और चार वर्षीय बेटे अरविंद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दया बाई अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके साथ छोटा बेटा भी था। बेटी स्कूल यूनिफॉर्म में थी। घर से कुछ दूरी पर स्थित परिवार के ही खेत के कुएं में उसने दाेनाें बच्चाें के साथ छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को बाहर निकाला और जावरा के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

निजी अस्पताल से सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस दया बाई को जावरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग जावरा सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। हुसैन टेकरी पुलिस चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी के मुताबिक, दया बाई का पति हरिओम मालवीय खेती करता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस घर के पारिवारिक माहौल, घटना से पहले की परिस्थितियों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तीनों शवों का जावरा सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…