Live VNS

भागलपुर के उभरते गायकों के लिए 'एस-सीरीज़ फिल्म्स' की विशेष पहल, मिलेगा नियमित मंच

भागलपुर के उभरते गायकों के लिए 'एस-सीरीज़ फिल्म्स' की विशेष पहल, मिलेगा नियमित मंच

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

भागलपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। क्षेत्रीय संगीत को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को नियमित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मोजाहिदपुर, लोहिया ब्रिज (बिजली ऑफिस के सामने) स्थित एस-सीरीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने एक विशेष दीर्घकालिक पैकेज योजना शुरू की है। यह योजना विशेष रूप से नए और संघर्षरत गायक कलाकारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

प्रोडक्शन हाउस के संचालक संजीव सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार आर्थिक और तकनीकी बाधाओं के कारण प्रतिभाशाली नए गायक अपने गीतों की रिकॉर्डिंग, वीडियो निर्माण और उनकी सही तरीके से रिलीज़िंग नहीं कर पाते। इस समस्या के समाधान के लिए संस्थान ने 6 माह और 1 वर्ष की अवधि वाली विशेष सदस्यता योजना लॉन्च की है। इसके तहत निर्धारित नियमों और अनुबंध के आधार पर कलाकारों को ऑडियो रिकॉर्डिंग से लेकर वीडियो निर्माण और रिलीज़िंग तक की संपूर्ण सुविधा दी जाएगी।

सुमन ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य मकसद स्टूडियो में रचनात्मक माहौल को फिर से गति देना और उभरते कलाकारों को निरंतर काम व व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। योजना के पहले चरण में सीमित संख्या में ही कलाकारों का चयन किया जाएगा, जिनके साथ पारदर्शी नियम और शर्तों के साथ अनुबंध होगा।

उल्लेखनीय है कि एस-सीरीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस पिछले 22 वर्षों से भागलपुर में कला और संगीत के क्षेत्र में सक्रिय है। इस मंच के माध्यम से अब तक क्षेत्र के कई स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का अवसर मिल चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…