Live VNS

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: अंडर-17 व अंडर-19 बालक वर्ग में सहरसा को तीसरा स्थान

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: अंडर-17 व अंडर-19 बालक वर्ग में सहरसा को तीसरा स्थान

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सहरसा, 22 नवंबर (हि.स.)।

राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में अंडर-17 बालक वर्ग के बाद अब अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने भी राजगीर में तीसरा स्थान हासिल कर कोसी प्रमंडल का मान बढ़ाया है। टीम की इस सफलता से जिले और प्रमंडल में हर्ष का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कप्तान सह गोलकीपर प्रियांशु राज के साथ-साथ ओबेदुर रहमान, असदुल्लाह, शिवम, आशीष, गोलू, अंगद, सुमित, अभिषेक, विनीत, आशीष, रोशन, शिव, प्रशांत और अंशु अमृत आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाया। अंडर-19 टीम के साथ मैनेजर के रूप में रामपुकार तथा अंडर-17 टीम के मैनेजर सह शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा (मध्य विद्यालय झपरा टोला, सहरसा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोसी प्रमंडल के शारीरिक शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोसी, जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार तथा पूर्व प्राचार्य सह हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा शशि भूषण, रोशन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह, राजकिशोर गुप्ता, हॉकी संघ सहरसा के पदाधिकारियों एवं कोसीवासियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…