Live VNS

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर समरसता संकल्प अभियान में शामिल हुए विधायक डॉ. भारत भूषण

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर समरसता संकल्प अभियान में शामिल हुए विधायक डॉ. भारत भूषण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कठुआ, 19 नवंबर (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर कठुआ में आयोजित समरसता संकल्प अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और भेदभावमुक्त समाज के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अभियान के तहत यात्रा कालीबाड़ी कठुआ से शुरू होकर पठानकोट तक जाएगी। विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और आपसी प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर ही एक समरस और भेदभावमुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गुरु रविदास जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…