Live VNS

सारण में रिविलगंज और सिताबदियारा के बीच स्थायी पुल की मांग पर मुख्यमंत्री दिया आश्वासन

सारण में रिविलगंज और सिताबदियारा के बीच स्थायी पुल की मांग पर मुख्यमंत्री दिया आश्वासन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 12 नवंबर (हि.स.)। मांझी राम घाट स्थित अटल द्वार के उद्घाटन समारोह के दौरान छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा। विधायक ने रिविलगंज से सिताबदियारा के बीच पीपापुल के स्थान पर स्थायी पुल के निर्माण की मांग उठाई।

इसके साथ ही उन्होंने बिशुनपुरा से रिविलगंज तक मरीन ड्राइव का शीघ्र निर्माण कराने तथा भगवान हनुमान के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध ऐतिहासिक अहिल्या स्थान गोदना को राम सर्किट से जोड़ने की मांग भी रखी। विधायक की इन मांगों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकारात्मक रुख दिखाया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रिविलगंज और सिताबदियारा के बीच अब पीपापुल की जगह स्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जल्द मुलाकात की जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…