Live VNS

सारण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण की जांच हेतु जिला स्तरीय दल गठित

सारण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण की जांच हेतु जिला स्तरीय दल गठित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 17 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है। इसके तहत जिले के सभी 20 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निरीक्षी पदाधिकारी नामित किया गया है।

निर्धारित निर्देशानुसार सभी निरीक्षी पदाधिकारी 18 नवंबर से न्यूनतम 05-05 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पोषण ट्रैकर ऐप से लाभुकों का मिलान, फेस रिकग्निशन सिस्टम के प्रयोग व बिना फेस रिकग्निशन सिस्टम के वितरण, केंद्र संचालन, सेविका-सहायिका और बच्चों की उपस्थिति तथा पोषाहार मेनू का सत्यापन होगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 09:30 से दोपहर 01:30 बजे तक और टेक होम राशन वितरण दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक निर्धारित है। जांच के बाद अधिकारी उसी दिन अपराह्न 05:00 बजे तक जिला कार्यक्रम कार्यालय आईसीडीएस सारण को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस पहल का उद्देश्य लाभुकों तक पोषण सामग्री की पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…