Live VNS

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार ने की पूजा-अर्चना

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार ने की पूजा-अर्चना

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार भा.प्र.से. ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भगवान हरिहरनाथ का दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों और स्वयं के लिए सुख, शांति तथा समृद्धि की मंगलकामना की।

पूजा के उपरांत मंदिर समिति एवं पुजारीगण ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…