30 वर्षों से अनवरत छठ व्रत कर रहे हैं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
सारण, 13 नवंबर (हि.स.)। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ को पूरी श्रद्धा, निष्ठा के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र और देश की सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए सांसद सिग्रीवाल ने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से लगातार और नियमित रूप से छठ व्रत करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व उनके लिए सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। व्रत के दौरान उनके आवास पर काफी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और समर्थक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार