Live VNS

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया नए छठ घाट का उद्घाटन

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया नए छठ घाट का उद्घाटन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 14 नवंबर (हि.स.)। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामनगर दक्षिण टोला में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने निजी कोष से नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया। लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए इस घाट के निर्माण से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और व्रतियों को अर्घ्य देने में सुगमता होगी।

अब व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए एक अत्यंत सुंदर, सुरक्षित और पक्का घाट सुलभ होगा।इस अवसर पर सांसद सिग्रीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के हर गाँव तक बुनियादी विकास और सुविधाएँ पहुँचाना ही मेरा सर्वोच्च संकल्प है। इस कार्य से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष देखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…