Live VNS

सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में नवनिर्वाचित विधान पार्षद नीरज सिंह ने की पूजा-अर्चना

सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में नवनिर्वाचित विधान पार्षद नीरज सिंह ने की पूजा-अर्चना

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 20 नवंबर (हि.स.)। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद नीरज सिंह ने आज प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा का दर्शन, वंदन व जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पूजा के उपरांत एमएलसी नीरज सिंह ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और अपने कल्याण की कामना की। साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक हरिहरक्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास के लिए भी बाबा से प्रार्थना की।

इससे पूर्व, मंदिर परिसर में आगमन पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह 'लल्ला' ने नवनिर्वाचित विधान पार्षद का स्वागत किया। न्यास समिति की ओर से उन्हें पारंपरिक अंग-वस्त्र और बाबा का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारीगण, न्यास समिति के सदस्य व कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…