Live VNS

हरिहरक्षेत्र में पंचकोसी व चौदह कोसी परिक्रमा यात्रा का समापन

हरिहरक्षेत्र में पंचकोसी व चौदह कोसी परिक्रमा यात्रा का समापन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में श्रीहरिहरक्षेत्र पंचकोसी एवं चौदह कोसी परिक्रमा यात्रा का समापन शुक्रवार हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्षमणाचार्य महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में परिक्रमा शरीर, मन और आत्मा को ईश्वर से जोड़ने की साधना है।

नंगे पांव चलने से अहंकार का त्याग होता है और निरंतर हरि संकीर्तन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने बताया कि चौदह कोसी परिक्रमा चौदह लोकों व इंद्रियों को प्रभु को समर्पित करने का प्रतीक है, जबकि 15 किलोमीटर की पंचकोसी यात्रा पंचमहाभूतों की शुद्धि कर आत्मिक शांति देती है।

स्वामी लक्षमणाचार्य महाराज ने पर्यटन विभाग से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यात्रा मार्ग को सुगम बनाने का आग्रह किया। अंत में न्यास समिति द्वारा संतों व श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…