Live VNS

बनियापुर के गंडकी नदी तट पर गंगा महाआरती हुआ आयोजन

बनियापुर के गंडकी नदी तट पर गंगा महाआरती हुआ आयोजन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सारण, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के बनियापुर प्रखंड स्थित हरपुर कराह गंडकी नदी तट पर छठ महापर्व के पावन अवसर पर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। वाराणसी से आए बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा महाआरती किया। इस दौरान पूरा घाट शंखनाद, धूप-अगरबत्ती की सुगंध और जलते दीपों से सराबोर नजर आया।

छठ पूजा समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नदियों को अविरल, स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के संदेश के साथ आयोजित इस महाआरती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उपस्थित रहे। आरती के समापन पर सभी ने नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…