Live VNS

बीएआरसी और परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिकों ने किया मार्गदर्शन

बीएआरसी और परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिकों ने किया मार्गदर्शन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीएचडीसी-आईएचईटी) संस्थान बीपुरम नई टिहरी में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) मुंबई और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) भारत सरकार के तत्वावधान में विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को परमाणु ऊर्जा विभाग की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के अलावा इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए उपलब्ध प्रतिष्ठित करियर अवसरों की जानकारी देना रहा।

शुक्रवार को भागीरथीपुरम में बीएआरसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. दीपक कुमार ने कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। किया। उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से किए जा रहे विभिन्न अनुसंधान, विकास कार्यों, वैज्ञानिक व तकनीकी उपलब्धियों, राष्ट्र निर्माण में विभाग की भूमिका से रूबरू कराया। खासकर इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए ओरिएंटेशन कोर्स पर उन्होंने गहन जानकारी दी। उन्होंने करियर अवसरों, पात्रता मानदंड, चयन, भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस दौरान प्रतिभागियों के सवालों का भी जवाब दिया। कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. कविता तड़ियाल ने रूपरेखा बताई। वहीं डीन अकादमिक डॉ. हिमांशु नौटियाल, रजिस्ट्रार डॉ. संजय रावत, डॉ. धनेश मोहन बर्त्वाल, महेश कुमार अघुवरिया ने इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण करार देते हुए भविष्य में इस तरह के आयोजन लगातार किए जाने का आश्वासन दिया। सफल आयोजन पर संयोजक डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने आभार जताया। कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों में अनुसंधान एवं तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी मिली है। जो उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…