Live VNS

कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन

कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मुरादाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-19 टीम में कूच बिहार ट्रॉफी के लिए मुरादाबाद जनपद के उभरते युवा क्रिकेटर यश व्यास और कृष्णा यादव का चयन हुआ है। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने कृष्णा और यश के चयन की जानकारी देते हुए बधाई दी।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी यश व्यास ने लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है। उनकी सफलता पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव सउद आलम, प्रधानाचार्य एसन अहमद, कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार और क्रिकेट एकेडमी के कोच मिर्जा दानिश आलम ने बधाई दी।

वहीं बिलारी तहसील के गांव स्योंडारा निवासी कृष्णा यादव का भी यूपी अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। वह बाबा क्रिकेट एकेडमी में कोच मोहम्मद हसीन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

एकेडमी संचालक वरुण गुप्ता, संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, कोच हसीन ने भी खुशी जताई।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…