Live VNS

शिवपुरी में पहली बार राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, आज सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी में पहली बार राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, आज सिंधिया करेंगे शुभारंभ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- 12 राज्यों सहित देश की 38 टीमें लेंगी हिस्सा, 765 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

शिवपुरी, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन आज गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने बताया कि 16 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की 38 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 765 खिलाड़ी और 120 अधिकारी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सरकारी छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों और निजी होटलों में व्यवस्था की गई है। करीब एक हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…