Live VNS

सुपौल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

सुपौल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सुपौल, 19 नवंबर (हि.स.)। नगर परिषद क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दीपक मुखिया का घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी घटनास्थल पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से हुई इस अगलगी में परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। ऐसे में प्रशासन को मामले की जांच कर सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…