Live VNS

सीतारमण ने आवास, शहरीकरण और संस्कृति क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ 'प्री-बजट परामर्श' बैठक की

सीतारमण ने आवास, शहरीकरण और संस्कृति क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ 'प्री-बजट परामर्श' बैठक की

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय बजट 2027-28 के संदर्भ में आवास, शहरीकरण और संस्कृति क्षेत्रों के विशेषज्ञों व हितधारकों के साथ नौवीं 'प्री-बजट परामर्श' बैठक की अध्यक्षता की।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आवास, शहरीकरण और संस्कृति क्षेत्रों के विशेषज्ञों और हितधारकों के साथ में नौवीं 'प्री-बजट परामर्श' बैठक की अध्यक्षता की।

मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सुझाव और नीतिगत प्राथमिकताओं पर विचार लेना है। इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग और शहरी विकास विभाग के सचिव भी शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…