Live VNS

लाइन डे पर एसपी ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुन त्वरित समाधान का दिया निर्देश

लाइन डे पर एसपी ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुन त्वरित समाधान का दिया निर्देश

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कटिहार, 24 नवंबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को 'लाइन डे' के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, बैरक, शस्त्रागार, परिवहन शाखा और परिसर की साफ-सफाई सहित मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने परेड की सलामी ली और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को ड्यूटी के प्रति अनुशासन, संवेदनशीलता और मुस्तैदी बनाए रखने की हिदायत दी।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ संवाद किया और उनकी व्यक्तिगत तथा विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। जवानों द्वारा अवकाश, आवास, स्वास्थ्य और कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखे जाने पर एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित व उचित समाधान सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा रखना और उनकी समस्याओं का समय पर निवारण करना प्राथमिकता है, ताकि वे पूरी निष्ठा के साथ जिले की विधि-व्यवस्था संधारण में अपना योगदान दे सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…