Live VNS

डूंगरपुर में 10.56 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी

डूंगरपुर में 10.56 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

डूंगरपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सूची जारी कर उन्हें इसकी प्रतियां सौंपीं। प्रारूप सूची के अनुसार जिले में कुल 10,56,229 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 5,44,357 पुरुष, 5,11,860 महिला और 12 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। प्रारूप सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। मतदाता अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर भी सूची में अपना नाम जांच सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। ये फॉर्म ECINet ऐप, वोटर्स पोर्टल या संबंधित बीएलओ के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…