एसएसबी ने नेपाल एसपीएफ के साथ भारत नेपाल खुली सीमा पर की संयुक्त गश्त

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
अररिया, 19 नवम्बर(हि.स.)। एसएसबी 52 वीं बटालियन के बाह्य सीमा चौकी लैलोखर के जवानों ने बॉर्डर पर तैनात नेपाल एपीएफ के साथ संयुक्त गश्त की।एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में एसएसबी के जवानों ने नेपाल परिक्षेत्र में तैनात एपीएफ के जवानों के साथ भारत नेपाल खुली सीमा पर संयुक्त रूप से गश्ति की और सीमा पर लगे सीमा स्तंभ की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों ने मित्रवत भेंट करते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया और पैदल ही गश्त की।दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसी द्वारा बॉर्डर सुरक्षा के साथ तस्करी पर रोकथाम को लेकर भी आपसी समन्वय के साथ काम करने की वचनबद्धता को दोहराया।साथ ही अवैध रूप से हो रहे घुसपैठ और सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों और शराब की तस्करी को रोकने को लेकर साझा रणनीति तैयार किया।जानकारी एसएसबी 52 वीं बटालियन की ओर से जारी रिलीज के माध्यम से दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर