Live VNS

एसएसबी और नेपाल एपीएफ की मजरख में खुली सीमा पर हुई संयुक्त गश्ती

एसएसबी और नेपाल एपीएफ की मजरख में खुली सीमा पर हुई संयुक्त गश्ती

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अररिया 22 नवम्बर(हि.स.)।

एसएसबी 52 वीं बटालियन के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन पर बाह्य सीमा चौकी मज़रख के बलकार्मिकों द्वारा नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ भारत नेपाल खुली सीमा पर रविवार को संयुक्त गश्ती की गई।

एसएसबी के जवानों ने नेपाल परिक्षेत्र में तैनात एपीएफ के जवानों के साथ भारत नेपाल खुली सीमा पर संयुक्त रूप से एसएसबी ने नेपाल एसपीएफ के साथ भारत नेपाल खुली सीमा पर की संयुक्त गश्त की और सीमा पर लगे सीमा स्तंभ की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों ने मित्रवत भेंट करते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया और पैदल ही गश्त की।दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसी द्वारा बॉर्डर सुरक्षा के साथ तस्करी पर रोकथाम को लेकर भी आपसी समन्वय के साथ काम करने की वचनबद्धता को दोहराया।साथ ही अवैध रूप से हो रहे घुसपैठ और सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों और शराब की तस्करी को रोकने को लेकर साझा रणनीति तैयार किया।जानकारी एसएसबी 52 वीं बटालियन की ओर से जारी रिलीज के माध्यम से दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…