Live VNS

चुनाव जीतना है कि तो बूथ को मजबूत करें प्रत्येक कार्यकर्ताः कोटियाल

चुनाव जीतना है कि तो बूथ को मजबूत करें प्रत्येक कार्यकर्ताः कोटियाल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल के टिहरी विधानसभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया गया। यूकेडी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल कोटियाल न साफ संदेश दिया कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जी-तोड़ मेहनत कर भाजपा और कांग्रेस की साजिशों को जनता को बताएं।

शुक्रवार को बौराड़ी में आयोजित सम्मेलन में बूथ की मजबूती को लेकर रणनीती तय की गई। कहा गया कि बूथों की मजबूती के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना पर कार्य करें। टीम का चयन कर जमीनी स्तर पर कार्य करना प्रारंभ करें। चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। टीम के साथ मिलकर पार्टी व प्रत्याशी की मजबूती के लिए काम करना होगा।

यूकेडी के टिहरी सीट से प्रत्याशी डीडी पंत ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने स्थानीय मुद्दों को दरकिनार कर हमेशा ही प्रदेश का दोहन किया है। आज राष्ट्रीय पार्टियों की नीती से पलायन, बेरोजगारी, भूमिाफियाओं की मार, खनन माफियाओं की मार, स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुझना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं की मार पहाड़ के लोगों को भारी पड़ रही है।

महंगा बिजली, पानी के साथ तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी संजीव भट्ट, विपिन भट्ट, शशांक रावत, आशुतोष पोखरियाल, धनेश ध्यानी, सोबन लाल, रीना राणा, पार्वती देवी, कमली देवी, रामेश्वरी, संगीता उनियाल, विजय प्रकाश मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…