Live VNS

NCC में दाखिले को लेकर हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, चयन प्रक्रिया रद्द करने की मांग, बिना फिजिकल और टेस्ट 12वीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश का आरोप

NCC में दाखिले को लेकर हरिश्चंद्र कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, चयन प्रक्रिया रद्द करने की मांग, बिना फिजिकल और टेस्ट 12वीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश का आरोप

BK Pathak ·

वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी (NCC) में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। दाखिले में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मौजूदा चयन प्रक्रिया को रद्द कर सभी अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण (फिजिकल) और लिखित अथवा निर्धारित टेस्ट कराने के बाद नए सिरे से चयन करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे छात्र शिवम तिवारी ने आरोप लगाया कि इस बार कॉलेज प्रशासन ने 12वीं की मेरिट के आधार पर एनसीसी में छात्रों का दाखिला कर लिया। इसके लिए पहले छात्रों से आवेदन फॉर्म भरवाए गए और फिर मेरिट सूची तैयार कर चयन कर लिया गया। आरोप है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का न तो शारीरिक परीक्षण कराया गया और न ही किसी तरह का टेस्ट लिया गया।

शिवम तिवारी का कहना है कि इस संबंध में प्राचार्य से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एनसीसी में चयन के दौरान छात्रों की शारीरिक क्षमता और योग्यता का परीक्षण ही नहीं किया गया तो ऐसे विद्यार्थी आगे आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे कर पाएंगे। छात्रों ने मांग की कि अब तक किए गए सभी दाखिले निरस्त किए जाएं और सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का समान रूप से फिजिकल और टेस्ट कराया जाए। इसके बाद निर्धारित मानकों के आधार पर पारदर्शी तरीके से दोबारा चयन प्रक्रिया पूरी की जाए।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…