Live VNS

सुलतानपुर : कमरे में लटका मिला युवती का शव

सुलतानपुर : कमरे में लटका मिला युवती का शव

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सुलतानपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कोतवाली नगर स्थित वलीपुर इलाके में किराए के मकान में युवती का शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण अभी साफ नहीं है।

छात्रा आयुषी सिंह (20) वलीपुर में सभाराज वर्मा के मकान में किराए पर रहती थी और केएनआई क्षेत्र में पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार की दोपहार मे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर छात्रा लटकी हुई मिली। परिवार को पहले किसी अन्य माध्यम से हादसे की सूचना दी गई थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

परिजनों के अनुसार, छात्रा प्रतापगढ़ जिले के सुखपाल नगर की रहने वाली थी। वह पढ़ाई के लिए सुलतानपुर में अपने ननिहाल में आई हुई थी। उसका ननिहाल जयसिंहपुर कोतवाली के परमानपुर में है। उसके नाना का नाम राघवेंद्र सिंह बताया गया है।

छात्रा दीपावली पर घर गई थी और घटना से दो दिन पहले पढ़ाई के लिए वापस लौटी थी।

कोतवाली नगर क्षेत्राधिकार राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को जानकारी दी गयी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…