Live VNS

रेस वॉक में सुनील ने जीता स्वर्ण पदक, बने बेस्ट एथलीट

रेस वॉक में सुनील ने जीता स्वर्ण पदक, बने बेस्ट एथलीट

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

पौड़ी गढ़वाल, 19 नवंबर (हि.स.)। पौड़ी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने 22वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब भी अपने नाम किया।

46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने अपने खेल कौशल, मेहनत और दमखम का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुनील कुमार के अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। सुनील की इस उपलब्धि से पौड़ी पुलिस में खुशी का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…