Live VNS

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सूरजपुर की अनुराधा का चयन, कृष्णपुर की छात्रा राष्ट्रीयस्तर पर दिखाएगी प्रतिभा

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सूरजपुर की अनुराधा का चयन, कृष्णपुर की छात्रा राष्ट्रीयस्तर पर दिखाएगी प्रतिभा

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सूरजपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए सूरजपुर जिले की छात्रा अनुराधा का चयन हुआ है। रामानुजनगर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर की छात्रा ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी वैज्ञानिक परियोजना और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। राज्यस्तरीय आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में हुआ, जिसमें अनुराधा ने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीयस्तर पर जगह बनाई और जिले का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि में अनुराधा के साथ सहयोगी छात्र तुलेश्वर और मार्गदर्शक शिक्षिका शोभा सोनी का भी योगदान रहा। जिला समन्वयक शंभू प्रसाद निषाद और विद्यालय के प्राचार्य योगेश कुमार गुप्ता ने छात्रा, उसके सहयोगी और मार्गदर्शक शिक्षिका को बधाई देते हुए राष्ट्रीयस्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

जिले की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू और सहायक संचालक अजय सिंह ने भी अनुराधा को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीयस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…