Live VNS

बिश्रामपुर में कोटपा एक्ट के तहत 50 चालानी कार्रवाई, पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला

बिश्रामपुर में कोटपा एक्ट के तहत 50 चालानी कार्रवाई, पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सूरजपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले में तंबाकू उत्पादों के सेवन और बिक्री पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बिश्रामपुर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोटपा एक्ट 2003 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 50 चालानी कार्रवाई करते हुए कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

टीम ने बताया कि कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। वहीं धारा 6(ब) के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर नो स्मोकिंग तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित होने संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…