Live VNS

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

श्रीनगर, 22 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हेरोइन जैसा एक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है।

कुपवाड़ा पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह इलाके के अमरोही में चलाए गए 'कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन' के दौरान हेरोइन जैसा लगभग 827 ग्राम पदार्थ बरामद किया है। इस ऑपरेशन के दौरान करनाह के अमरोही निवासी ज़मीर अहमद तुंच के घर की तलाशी ली गई, जहां से एक काला पॉलीथीन बैग मिला, जिसमें संदिग्ध नशीला पदार्थ रखा हुआ था।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आगे बताया कि बरामद पदार्थ कहां से आया, इसका पता लगाने और इससे जुड़े अन्य संपर्कों की जांच की जा रही है।

--------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…