Live VNS

शिक्षा मंत्री शमीम फिरदौस ने तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 14 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री शमीम फिरदौस ने युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को बेहद जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सिर्फ पारंपरिक शिक्षा और डिग्री हासिल करना काफी नहीं है, बल्कि युवाओं को इसके साथ व्यावहारिक और तकनीकी हुनर भी सीखना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि केवल डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद रखने के बजाय युवाओं को ऐसी तकनीकी स्किल्स हासिल करनी चाहिए जो उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने में मदद कर सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारंपरिक पढ़ाई के साथ तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…