Live VNS

टीन मिस राजस्थान का जयपुर ऑडिशन में 13 से 19 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगा मंच

टीन मिस राजस्थान का जयपुर ऑडिशन में 13 से 19 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगा मंच

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जयपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान की किशोरियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित टीन मिस राजस्थान का जयपुर ऑडिशन रविवार, 15 नवंबर को होटल प्राइम सफारी में होगा। ऑडिशन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें 13 से 19 वर्ष की बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी।

टीन मिस राजस्थान की फाउंडर डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और प्रतिभा को निखारना है। चयनित प्रतिभागियों को देश के जाने-माने ग्रूमर्स, ट्रेनर्स और फैशन इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे उन्हें भविष्य में करियर के बेहतर अवसर चुनने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि वे पहले राज्य स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकें और आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन करें। आयोजन में किसी भी प्रकार का पंजीकरण या सहभागिता शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध ग्रूमर्स एवं ट्रेनर्स यतेंद्र नेगी, निर्मला सेवानी, मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा, फैशन फोटोग्राफर नरेंद्र सामोदा, शैलजा सुरी और राघव गोयल सहित अन्य विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। जयपुर ऑडिशन के निर्णायक मंडल में मिस राजस्थान की पूर्व विजेता एवं रनरअप के साथ फाउंडर डायरेक्टर एकता जैन और आयोजक निमिषा मिश्रा शामिल रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…