Live VNS

जींद : ट्रक ने मारी टक्कर,एक की मौत, दो गंभीर

जींद : ट्रक ने मारी टक्कर,एक की मौत, दो गंभीर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जींद, 13 नवंबर (हि.स.)। जींद-कैथल मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव सांधो निवासी दीपक, गांव पेगां निवासी मोहन लाल तथा नगूरां निवासी प्रदीप (30) शुक्रवार सुबह लोडिंग ऑटो में सब्जी लोड कर गांव नगूरां जा रहे थे। गांव तेगबहादुर के निकट कैथल रोड पर तेजरफ्तार ट्रक ने लोडिंग आटो को टक्कर मार दी। जिसमें प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि दीपक तथा मोहन लाल घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर दिया।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बताया जाता है कि तीनों सब्जी बेचने का काम करते हैं ।घटना के दौरान मृतक प्रदीप लोडिंग टैंपों मे पीछे बैठा हुआ था। टक्कर के साथ वह नीचे गिर गया। ट्रक उसे रौँदता हुआ निकल गया। मृतक अपने पीछे सात साल की बेटी तथा पत्नी छोड़ गया है। सदर थाना के जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक परिजनों की शिकायत पर फरार अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…