Live VNS

वित्त विभाग ने सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

वित्त विभाग ने सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू, 16 नवंबर (हि.स.)। बिजली बिलों के बढ़ते बकाया और अनावश्यक विलंब शुल्क पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जम्मू और कश्मीर वित्त विभाग ने सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विभाग ने इस बात पर जोर दिया है कि बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिरता और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए समय पर भुगतान अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभाग ने भुगतान अनुसूची का सख्ती से पालन अनिवार्य किया है और वित्तीय सलाहकारों को निर्देश दिया है कि यदि उनके पास धन की कमी हो तो वे मौजूदा बचत से धन का पुनर्उपयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…