Live VNS

कायाकल्प अभियान से बदली उच्च विद्यालय खानपुर की तस्वीर, अब आकर्षक और स्वच्छ दिख रहा परिसर

कायाकल्प अभियान से बदली उच्च विद्यालय खानपुर की तस्वीर, अब आकर्षक और स्वच्छ दिख रहा परिसर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

भागलपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, खानपुर में जिला प्रशासन के महत्वाकांक्षी 'कायाकल्प अभियान' के तहत विद्यालय भवन के सौंदर्यीकरण और रंग-रोगन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत भवन की जर्जर व पुरानी दीवारों की मरम्मत के साथ-साथ आकर्षक रंगाई-पुताई की गई है, जिससे पूरे विद्यालय परिसर को एक नया और स्वच्छ स्वरूप मिल गया है। जानकारी के अनुसार, सौंदर्यीकरण कार्य से पूर्व विद्यालय भवन की बाहरी दीवारें काफी पुरानी और बदरंग नजर आती थीं। कायाकल्प अभियान के तहत हुए जीर्णोद्धार के बाद अब विद्यालय भवन की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। परिसर पहले की तुलना में काफी अधिक सुव्यवस्थित, सुंदर और आकर्षक दिखाई दे रहा है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों में भी उत्साह है। जिला प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है। प्रशासन द्वारा कायाकल्प अभियान के माध्यम से लगातार सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचनाओं में सुधार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक परिवेश मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…