काशी जोन में तीन चौकी प्रभारी बदले, पांच उपनिरीक्षकों का तबादला, नई जगहों पर तैनाती

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन में तीन चौकी प्रभारियों समेत पांच उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। रिक्तियों के सापेक्ष और अनुकंपा के आधार पर स्थानांतरण किए गए हैं। सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
चौकी प्रभारी रामनगर भृगुपति त्रिपाठी का स्थानांतरण थाना रामनगर में किया गया है। इसी तरह संकटमोचन चौकी प्रभारी विकास मिश्रा को चौकी प्रभारी रामनगर बनाया गया है। वहीं लंका थाना में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी संकटमोचन बनाया गया है।
चौकी प्रभारी खोजवां मनोज कुमार चौहान का थाना भेलूपुर और चितईपुर थाना में तैनात एसआई विवेक सिंह का स्थानांतरण चौकी प्रभारी खोजवा के पद पर किया गया है।