Live VNS

चेन्नई में वाहन से 140 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

चेन्नई में वाहन से 140 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

चेन्नई, 19 नवंबर (हि.स.)। शहर के माधवरम के पास राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों द्वारा की गई अचानक वाहन जांच में 140 करोड़ रुपये मूल्य की 70 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी और उनके इस्तेमाल को रोकने के लिए विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियां सघन निगरानी कर रही हैं।

अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में तस्करी के वाहन को रोककर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।

अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 148 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। इस वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपिताें से अडयार स्थित केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय के कार्यालय में अधिकारियों द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी, इसे कहां ले जाने की योजना थी और इस तस्करी गिरोह के पीछे किन-किन अन्य लोगों की संलिप्तता है।

इस तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपिताें से जानकारी के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…