Live VNS

आज का राशिफल 12 नवंबर 2026: मेष, तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है सफलता, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल 12 नवंबर 2026: मेष, तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है सफलता, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Live VNS ·

वाराणसी। गुरुवार, 12 नवंबर 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, व्यापारिक लाभ और पारिवारिक सुख-शांति के अवसर लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों के लिए दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल होने के योग हैं। तुला राशि के जातकों को व्यापार में विस्तार और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है, जबकि वृश्चिक राशि वालों को योजनाओं के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन के अलग-अलग समय में परिस्थितियां बदल सकती हैं।

ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार, जानिए गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

♈ मेष राशि (Aries)

आज दिन में 2:19 बजे तक ग्रहस्थिति प्रतिकूल रह सकती है। कार्यों में उन्नति के मार्ग में बाधाएं आएंगी और विरोधी प्रभावी रह सकते हैं। इसके बाद समय बेहतर होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज दिन में 2:19 बजे तक कठिनाइयों में कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और यात्रा सुखद रहने के योग हैं। इसके बाद परिस्थितियां बदल सकती हैं। नई उलझनें सामने आएंगी और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। नई समस्याओं के कारण नुकसान की आशंका बनी रहेगी।

♊ मिथुन राशि (Gemini)

आज साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी। व्यक्तिगत परेशानियों में कमी आएगी। विरोधियों को परास्त करने में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपसी संबंधों में सद्भाव बना रहेगा। यात्रा का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

♋ कर्क राशि (Cancer)

आज लंबे समय से मन में चल रही योजना पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ेगी। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करने में सफल रहेंगे। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे।

♌ सिंह राशि (Leo)

आज दिन में 2:19 बजे तक समय कुछ असंतोषजनक रह सकता है। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है और धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं।

♍ कन्या राशि (Virgo)

आज दिन में 2:19 बजे तक समय संतोषजनक रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इसके बाद परिस्थितियों में बदलाव हो सकता है। व्यापारिक कार्यों में असफलता की आशंका है। प्रियजनों से अनबन हो सकती है और यात्रा के दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

♎ तुला राशि (Libra)

आज आर्थिक प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। स्वयं के विवेक से लिया गया निर्णय लाभकारी साबित होगा। व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन की अड़चनें समाप्त होने की संभावना है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज समय आशाजनक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतों के सान्निध्य का अवसर मिलेगा। मनोरंजन और मौज-मस्ती पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न होने के योग हैं।

♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज दिन में 2:19 बजे तक निराशा की स्थिति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में शिथिलता महसूस होगी और दुर्घटना की आशंका रहेगी। इसके बाद समय सफलता देने वाला होगा। वाकपटुता से अपने संकल्प पूरे करने में सफल रहेंगे। मनोरंजन के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

♑ मकर राशि (Capricorn)

आज दिन में 2:19 बजे तक ग्रहयोग भाग्य के अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। इसके बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। परेशानियां बढ़ेंगी और योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। मन अशांत रहेगा तथा खर्च की अधिकता चिंता का कारण बनेगी।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

आज किसी अधूरी या नई योजना को लेकर मित्रों और परिजनों से विचार-विमर्श होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दूर या नजदीक की यात्रा का अवसर मिल सकता है। आय के नए स्रोत सामने आने की संभावना है। यात्रा के योग बनेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा।

♓ मीन राशि (Pisces)

आज व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का संचार होगा। विवाद समाप्त होने की दिशा में प्रगति होगी। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता

विमल जैन

हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002

मोबाइल: 09335414722

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्मकुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…