जीडीसी महानपुर में जनजातीय प्रतिभा एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 15 दिवसीय जनजातीय गौरव पखवाड़े के समापन अवसर पर शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में जनजातीय प्रतिभा एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, फोटोग्राफी और पारंपरिक कला के माध्यम से डोगरा क्षेत्र के जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित किया।
कॉलेज के विभिन्न सेमेस्टरों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विज्ञान विभाग की डॉ. सोनिका कुमारी और पुस्तकालय विज्ञान विभाग की अमीषा शर्मा ने किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सुदन ने आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, समावेशिता और सम्मान का संदेश देते हुए हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया