Live VNS

विप्र विद्वत परिषद ने किया तिथि का निर्धारण, 20 नवंबर को मनेगा तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी

विप्र विद्वत परिषद ने किया तिथि का निर्धारण, 20 नवंबर को मनेगा तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

धमतरी, 16 नवंबर (हि.स.)। तुलसी विवाह एवं प्रबोधिनी एकादशी की तिथि को लेकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के बीच बनी असमंजस की स्थिति को देखते हुए विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने शुक्रवार 20 नवंबर को पर्व मनाने का निर्णय लिया है। परिषद की आवश्यक बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पंचांग और शास्त्रीय तिथि का विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से 20 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी का व्रत एवं पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।

परिषद ने बताया कि प्रबोधिनी एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागृत होते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इसी पावन अवसर पर भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी का विधिवत पूजन कर तुलसी विवाह उत्सव मनाया जाता है। परिषद ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि तिथि को लेकर किसी प्रकार के भ्रम में न रहें और 20 नवंबर शुक्रवार को ही व्रत, पूजन एवं तुलसी विवाह का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान से करें।

बैठक में परिषद अध्यक्ष पं. बालेन्दु पाण्डेय, पं. महेश शास्त्री, पं. होमन शास्त्री, पं. संतोष तिवारी, पं. अशोक शास्त्री, पं. अयोध्या पाण्डेय, पं. महेन्द्र तिवारी, पं. घनश्याम द्विवेदी, पं. सूरज तिवारी, पं. राजकुमार तिवारी, पं. आलोक त्रिपाठी, पं. निलेश द्विवेदी, पं. दीनानाथ पाण्डेय, पं. नरेश धर दीवाना, पं. भूषण मिश्रा, पं. शैलेन्द्र पाण्डेय, पं. नरेश पाण्डेय, पं. विनोद शर्मा, पं. पंकज द्विवेदी, पं. राजू त्रिपाठी, पं. राजेश दुबे, पं. रूपेश उपाध्याय, पं. भूषण तिवारी, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. हर्ष तिवारी एवं पं. अरुण उपाध्याय सहित परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…