सिरसा: दो नशा तस्कर गिरफ्तार

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
सिरसा, 13 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से दो तस्कारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान पंजाब निवासी कुलविंद्र सिंह व सिरसा निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। एचएसएनसीबी डबवाली यूनिट के इंचार्ज राजपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम डबवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर सेे सूचना मिली कि कुलविंदर सिंह हेरोइन बेचने का काम करता है और रेलवे स्टेशन के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलविंद्र सिंह को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने सिरसा शहर क्षेत्र से महेंद्र सिंह को हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सरस्वती कॉलोनी की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम 560 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma