Live VNS

लाम्बाभाटड़ा में दो परिवारों ने की घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सनातन धर्म

लाम्बाभाटड़ा में दो परिवारों ने की घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सनातन धर्म

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

डूंगरपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। बिछीवाड़ा उपखंड के निकटवर्ती लाम्बाभाटड़ा गांव में दो परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म अपनाया। विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में दोनों परिवारों के सभी सदस्यों की घर वापसी करवाई गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। रामा सेंगा मनात और रमेश रामा मनात के परिवारों ने सनातन धर्म में पुनः वापसी की।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, संत लोकेश महाराज, जिला विशेष संपर्क प्रमुख धनराज लबाना, डॉ. जयदीप उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष मगनलाल प्रजापत, गौशाला कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा और बजरंग दल संयोजक नरेंद्र विहात सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के बीच परिवारों का तिलक कर पारंपरिक धार्मिक विधियां संपन्न करवाई गईं। आयोजन में गोबर और गंगाजल का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही घर पर करीब 20 फीट ऊंचा ओंकार अंकित ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रमेश मनात, कमजी मनात, मुकेश मनात, भीमा मनात, बाबूलाल मनात, कावा मनात, विनोद मनात, बादामी लाल मनात सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस आयोजन के दौरान दोनों परिवारों की सनातन धर्म में वापसी की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…