Live VNS

काशीपुर और रुद्रपुर की स्वच्छता उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

काशीपुर और रुद्रपुर की स्वच्छता उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

देहरादून, 12 नवंबर (हि.स.)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में प्रथम पुरस्कार औरकाशीपुर को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार िमलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड के शहरों की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को काशीपुर के महापौर दीपक बाली और रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दोनों शहरों को मिली उपलब्धियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत काशीपुर को उत्तराखंड में प्रथम और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान शहरी स्वच्छता और स्वच्छता प्रबंधन में किए गए सुधारों के लिए दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, कर्मचारियों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। राज्य सरकार भी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। शहरी क्षेत्रों में कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य नगर निकायों से काशीपुर और रुद्रपुर से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे और सचिव नितेश झा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…